Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

मई तक बन जायेगा मीठापुर ब्रिज- सीएम नीतीश

मई तक बन जायेगा मीठापुर ब्रिज- सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर ब्रिज का किया निरीक्षण

पटना : मई तक बन जायेगा मीठापुर ब्रिज- सीएम नीतीश- बिहार के

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर ब्रिज का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बन जाने से आने-जाने में बहुत आसानी हो जाएगी.

मई तक सभी कार्य पूरे कर लिए जायेंगे.

बता दें कि यह फुट ओवरब्रिज आर ब्लॉक के समीप से उठकर मीठापुर तक बनाया जा रहा है. इससे आम जन को अवागमन में सुविधा होगी. अभी लोग रेलवे पटरी को पार कर एक तरफ से दूसरी ओर आते-जाते हैं. इससे जान-माल की सुरक्षा का भी खतरा रहता है.

लोगों को आने-जाने में होती है कठिनाई

रोजना पैदल यात्रियों को मीठापुर से आर ब्लॉक आने-जाने में कठिनाई होती है. खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए इधर से उधर आना-जाना मुश्किल होता है. इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण होने से पैदल यात्रियों को सुविधा होगी. वहीं अब सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण के बाद मई तक सभी कार्य पूरे हो जाने की बात कही है.

शराबबंदी को लेकर राजस्थान से टीम आयी बिहार

वही शराबबंदी को लेकर निरीक्षण करने राजस्थान से टीम बिहार आयी है. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा केवल राजस्थान से ही नहीं बल्कि अन्य कई राज्यों से भी टीम आयी है. शराबबंदी को लेकर और निरीक्षण के लिए टीम आयी है. हमारी बात हुई है और सभी लोग मिले हैं. वे लोग घूम के देखना चाहते हैं.

रिपोर्ट : शक्ति

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...