27 और 28 दिसंबर को भागलपुर में WJAI का 7वां स्थापना दिवस समारोह सह वेब मीडिया समागम

पटना : बिहार में वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) का 7वां स्थापना दिवस समारोह सह वेब मीडिया समागम आगामी 27 और 28 दिसंबर 2025 को भागलपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने बताया कि यह समागम वेब मीडिया जगत के लिए विशेष और यादगार होगा। इसमें देशभर से वेब पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि शामिल होंगे।

Goal 7 22Scope News

यह आयोजन न केवल WJAI के 7 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव होगा – राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि यह आयोजन न केवल डब्ल्यूजेएआई के सात वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव होगा। ऐसा नहीं है बल्कि वेब मीडिया की दिशा और दशा पर विचार विमर्श का मंच भी बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि समय की मांग है कि हम जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ न्यूज बनाएं और समाज में सकारात्मक पत्रकारिता का वातावरण तैयार करें। समारोह में मीडिया से जुड़ी कार्यशालाएं, संवाद सत्र, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़े : WJAI के डिजिटल भारत समिट में शिक्षाविद जीडी ज्ञानी व मीडिया कम्युनिकेशन के दिग्गज हुए सम्मानित

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...