कुख्यात नक्सली कमांडर अभय यादव ने किया आत्मसमर्पण, पहले छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार होने की आई थी खबर

Palamu– कुख्यात टीएसपीसी कमांडर अभय यादव उर्फ गोविन्द जी ने आत्मसमर्पण कर दिया है. टीपीसी कमांडर अभय यादव उर्फ सकेन्द्र यादव ने पलामी एसपी कार्यालय में उपायुक्त शशिरंजन और एसपी चंदन सिन्हा के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

बता दें कि कल ही कुछ सूत्रों द्वारा यह दावा किया गया था कि अभय यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छतरपुर थाना क्षेत्र के चेराई रोड से गिरफ्तार किया था. लेकिन आज उसकी विधिवत आत्मसमर्पण करने की खबर आयी है.

अब बताया जा रहा है कि अभय यादव ने पलामू एसी चंदन सिन्हा और उपायुक्त शशिरंजन के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है. अभय यादव पर पलामू ज़िले के चैनपुर, रामगढ़, गढ़वा के रमकंडा और रंका के इलाके में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है. यह वर्ष 2021 में ही सजा काटकर जेल से निकला था. मूल रुप से पलामू जिले का रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसरमु का रहने वाला अभय 2014 में नक्सली संगठन में हुआ था. किसी जमीनी विवाद में वह नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. इस बीच खबर यह भी आ रही है कि अभय पत्नी के आग्रह पर सरकार की ओर से घोषित आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति के तहत आत्मसमर्पण किया है.

रिपोर्ट- संजीत

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...