दानापुर सीट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद CM नीतीश से मिले रामकृपाल यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की दमदार वापसी हुई है। चुनाव में एनडीए की सुनामी के बीच महागठबंधन पूरी तरह से बह गया है। चुनाव नतीजों को देखते हुए नीतीश कुमार का फिर से सीएम बनना तय माना जा रहा है। बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था। कल यानी 14 नवंबर को आधी रात तक पूरी सीट का रिजल्ट सामने आ गया है। एनडीए 202 सीट दर्ज की है जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया है। वहीं अन्य के खाते में छह सीटें गई है।

Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 4 22Scope News

Content English Vedanta Quarter Page page 0001 1 22Scope News

4 1 page 0001 5 22Scope News

रामकृपाल यादव ने CM नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रामकृपाल यादव दानापुर विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की है। अभी थोड़ी देर पहले वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास एक अणे मार्ग में जाकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रामकृपाल यादव के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी और पूर्व सांसद अरुण कुमार भी मौजूद थे। रामकृपाल के साथ उनका बेटा भी मौजूद था। बता दें कि रामकृपाल यादव दानापुर सीट से राजद के उम्मीदवार रीतलाल यादव को 29,133 वोट से हराया है।

Ramkripal Yadav 1 22Scope News

जमुई से BJP से जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार से मिलीं श्रेयषी सिंह

जमुई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीट से दूसरी बार विधायक बनने के बाद श्रेयसी सिंह सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। साथ ही संदेश सीट से जदयू के सीट से जीत दर्ज करने बाद राधा चरण साह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। श्रेयसी सिंह ने जमुई के घनबेरिया का प्रसिद्ध पेड़ा खिलाया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी और जदयू नेता मनीष वर्मा समेत जदयू के अन्य नेता उपस्थित थे।

Shreyasi Singh 22Scope News

Shreyasi Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री से मिले चिराग पासवान 

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...