नहीं करना पड़ेगा भीड़ का सामना, अहमदाबाद से दानापुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन

 होली के अवसर पर काफी बड़ी संख्या मेंं लोग लौटते हैं बिहार 

Danapur– होली स्पेशल ट्रेन- होली के अवसर पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए  भारतीय रेलवे द्वारा कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

इसी कड़ी में अहमदाबाद और दानापुर के मध्य गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-दानापुर होली स्पेशल

ट्रेन दिनांक 14.03.2022 को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान करेगी तथा विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए

अगले दिन 21.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.  वापसी में गाड़ी संख्या 09418 दानापुर-अहमदाबाद होली

स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.03.2022 को दानापुर से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर

रूकते हुए तीसरे दिन 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

उपरोक्त दोनों होली स्पेशल गाड़ियां अहमदाबाद और दानापुर के मध्य नाडियाद, छायापुरी, रतलाम,

कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज,

फर्रूुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनउ, सुल्तानुपर, जौनपुर सिटी, वाराणसी,

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा स्टेशनों पर रूकेगी.

यहां बता दें कि  होली के अवसर पर काफी बड़ी संख्या में लोग बिहार लौटते हैं,

यात्रियों की इस भीड़ के कारण काफी अव्यवस्था बनी रहती है, रेलवे की कोशिश यात्रियों को

सरल और सुव्यस्थित यात्रा उपलब्ध करवाना है,  इसी कड़ी में रेलवे बिहार के लिए कई

स्पेशलन ट्रेनों का परिचालन करता रहा है, यह भी उसी की एक कड़ी है.

रिपोर्ट-शक्ति  

जेल में मनेगी लालू प्रसाद यादव की होली, जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...