अजित शर्मा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, EVM पर उठाए सवाल, आने वाले चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। वहीं चुनाव परिणाम के बाद चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी हार का अवलोकन करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में ईवीएम में काफी गड़बड़ी सामने आई।

मतगणना के दौरान भी इसको लेकर काउंटिंग हॉल में शिकायत की गई थी – अजीत शर्मा

कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा मतगणना के दौरान भी इसको लेकर काउंटिंग हॉल में शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण ही एनडीए की जीत हुई है। चुनाव आयोग से उन्होंने मांग की है कि आगे होने वाले चुनाव में बैलेंट पेपर से चुनाव कराया जाए, जो पारदर्शी होगा। वहीं उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कोई दिक्कत नहीं थी। ईवीएम के कारण ही हार हुई है। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस एक बार फिर से हार का कारण ईवीएम को ठहरा रही है।

यह भी पढ़े : JDU विधायक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है – अजीत शर्मा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...