जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का इंकार, बोले – पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का इंकार, बोले – पार्टी में किसी तरह का मतभेद नहीं

पटना : बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद शपथ ग्रहण में मंत्री पद के लिये चेहरे तलाशने का काम जारी है। ऐसे में नेताओं के रूठने की भी खबरें आने लगी है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में संगठन में किसी तरह के मतभेद से इंकार करते हुये कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे एकजुटता का ही प्रमाण है कि चुनाव में हमें बंपर जीत मिली है।

चिराग पासवान के सवाल पर कहा, पार्टी की आगामी बैठक में सब निर्णय होगा

कुशवाहा ने डिप्टी सीएम पद के रूप में चिराग पासवान की दावेदारी के सवाल को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि निर्णय पार्टी की आगामी बैठक में होगा और इसकी विस्तृत जानकारी मीडिया से साझा की जायेगी। उन्होंने अनावश्यक कयास लगाने से बचने की सलाह दी।

राजद पर कसा तंज, बोले – हम बहू बेटियों को घर से नहीं निकालते

वहीं आरजेडी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि हार के बाद अब उन्हें बहाना मिल रहा है। आरजेडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जेडीयू में हम अपने बहू-बेटियों को घर से नहीं निकालते, हम सम्मान देते हैं।

हमारी सरकार का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और विकास

महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र किया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए व्यापक स्तर पर काम किया गया है, जिसके परिणाम आज सभी के सामने हैं।

ये भी पढ़े :  अजित शर्मा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, EVM पर उठाए सवाल, आने वाले चुनाव को बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...