Gramin Bank PO परीक्षा में फर्जीवाड़ा, नालंदा के दो युवक गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी में आयोजित ग्रामीण बैंक पीओ (Gramin Bank PO) परीक्षा के दौरान बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। आइऑन जोन तुपुदाना परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वे किसी और के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे और इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान रजनीश कुमार और शिशुपाल कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। परीक्षा केंद्र के कमांडिंग अफसर अभिषेक मिश्रा ने इस मामले में तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

संदिग्ध गतिविधियों के बाद पूछताछ में खुला राजः

यह मामला 22 नवंबर को आयोजित ग्रामीण बैंक पीओ (Gramin Bank PO) परीक्षा के दौरान सामने आया। जांच के दौरान पता चला कि रजनीश कुमार असली अभ्यर्थी सौरभ कुमार की जगह परीक्षा देने आया था। पूछताछ में उसने इस बात को स्वीकार भी किया।

वहीं दूसरा आरोपी शिशुपाल खुद अपनी परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन उसने भी स्वीकार किया कि वह इससे पहले दो से तीन बार अन्य अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे चुका है। आइबीपीएस की तकनीकी जांच में उनके पास से ऐसे डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि वे आने वाली परीक्षाओं में भी इसी तरीके से फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में थे।

पुलिस ने मौके पर की कार्रवाईः

पहली पाली की परीक्षा के दौरान उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद परीक्षा केंद्र में मौजूद अधिकारियों ने दोनों को रोका और पूछताछ की। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पूरा फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। सूचना मिलते ही तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

परीक्षा सुरक्षा पर उठे सवालः

इस घटना के सामने आने के बाद फिर से प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था और पहचान सत्यापन तंत्र पर सवाल उठने लगे हैं। कई मामलों में यह देखा जा रहा है कि फर्जी परीक्षार्थी संगठित तरीके से पैसे लेकर असली अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हैं।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img