Advertisment

Dhanbad News: अवैध कोयला कारोबार मामले में ट्रोल होने के बाद सामने आया बाबूलाल मरांडी का बयान, जानें क्या कहा

Dhanbad News: धनबाद कोयलांचल में कोयला कारोबारियों के खिलाफ ईडी पहले से अपना शिकंजा कसती हुई नजर आ रही थी. जिसे लेकर मामला पहले से गर्म था. जिसके बाद इस गर्म मामले में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने बयान से हथोड़ा मारा. मगर यह हथोड़ा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर उल्टा पड़ गया. जिसके बाद झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी होते हुए नजर आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान सामने आया है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने अपने बचाव में क्या कहा है.

Dhanbad News: बाबूलाल मरांडी का सामने आया बयान

धनबाद और पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम ने 43 ठिकानों पर दबिश दी थी. जिसपर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कोयला कारोबार पर बयान दिया जिसमें कई अधिकारी और कोयला तस्कर के नाम का खुलासा किया जिससे और हड़कंप मच गया. वहीं अपने बयानों के बाद ट्रोल हो रहे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मिलने तो कोई भी आ सकता है और इनपर ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है, कार्रवाई को हम समर्थन करते है. बाबूलाल यहीं नहीं रुके उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि अवैध कोयला कोयला पासिंग के लिए फेसटाइम किया जा रहा है जिसके लिए धनबाद के बैंक मोड में एक दुकान में 55 आई फोन का ऑर्डर दिया गया है जो सामान्य बात नहीं है. पूरे मामले में बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग भी किया है.

Bokaro News: DMFT न्यास परिषद में बैठक के दौरान हंगामा, सांसद ने पूर्व DC पर लगाए गंभीर आरोप

Dhanbad News: इस वजह से ट्रोल हुए बाबूलाल मरांडी

धनबाद और पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम ने 43 ठिकानों पर दबिश दी थी. जिसमें बीसीसीएल में कोल टेंडर घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा कसा गया. छापेमारी में ईडी को करोड़ों रुपया नगद, जेवरात, जमीन का पेपर और कई दस्तावेज मिले थे. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कोयला कारोबार पर बयान दिया जिसमें कई अधिकारी और कोयला तस्कर के नाम का खुलासा किया जिससे और हड़कंप मच गया.

इधर नाम के खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारे और सोशल मीडिया पर बाबूलाल पर ट्रोल किया जाने लगा कि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और लाल बाबू सिंह का नाम क्यों नहीं लिया गया. आउट सोसिग संचालक लाल बाबू सिंह के द्वारा बाबूलाल मरांडी को गुलदस्ता देते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ.

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...