Advertisment

Breaking News :  मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पाँच की मौत

Breaking News :  मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पाँच की मौत

मोतिहारी: जिले में रफ्तार का देखने को मिला है जहां ट्रक की चपेट में आने से पाँच लोगों की मौत की खबर हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने छह से अधिक बाइक सवारों और एक टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के डिप्पू मोड़ पर हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों पर इलाज के लिए भेजा। इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे डिप्पू मोड़ पर अक्सर ओवरब्रिज बनाने की मांग करते रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि इसी अनदेखी के कारण आज इतना बड़ा सड़क हादसा हुआ।

वीडियो देखे..

अपडेट जारी है….

शोहराब आलम की रिपोर्ट

 

 

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...