Happy Holi 2022 : रांची सहित पूरे राज्य में मनाया जा रहा रंगों का त्योहार

Happy Holi 2022 : रांची सहित पूरे राज्य में मनाया जा रहा रंगों का त्योहार- रंगों वाली

होली आज यानी 19 मार्च को है. राजधानी रांची सहित

पूरे झारखंड और बिहार में रंगों का त्‍योहार मनाया जा रहा है.

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है.

लोग रंगों में सराबोर होकर, एक-दूसरे को गले लगाकर उल्‍लास से होली मना रहे हैं.

रंग वाली होली चैत्र महीने के कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है.

यह दिन हिंदू धर्म और ज्‍योतिष में बहुत खास माना गया है.

आज देशभर में भी होली मनाई जा रही है.

बता दें कि होली को लेकर हर जगह के अपने रिवाज हैं, पर कुछ चीजें कॉमन हैं. जिनमें घर में पकवान बनना, रंग खेलना वगैरह शामिल है. सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान शुरू हो गया है. दिन चढ़ने के साथ ही माहौल में मस्ती घुलने लगती है. अधिकतर घरों में होली की शुरुआत भगवान को रंग लगाकर होती है और फिर बाकी लोग रंग खेलते हैं.

जमकर हुई खरीदारी

होली की रौनक बाजारों में साफ देखी गई. लोगों ने रंगों से लेकर, पिचकारी और मिठाई तक खूब खरीदारी की. बच्चों के लिए जहां ये त्योहार ज्यादा ही खास होता है, वहीं बड़े भी पीछे नहीं रहते. आज के दिन तमाम तरह के पकवान बनते हैं, जिनमें गुझिया का विशेष महत्व होता है. शुरुआत अपने पू्ज्य को भोग लगाकर होती है उसके बाद बाकी लोग स्वाद चखते हैं.

निकलती है हुरियारों की टोली

होली दहन की पूजा-अर्चना के बाद जगह-जगह जमकर गुलाल और रंग से होली खेली जाती है. कई जगहों पर इस मौके पर हुरियारों की टोली निकलती है. अपने घरों से लोग इन पर खूब रंग डालते हैं. इसके साथ ही दोस्त, पड़ोसी, रिश्तेदार सभी एक-दूसरे को रंग लगाने पहुंचते हैं.

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...