प्रिया और गोपाल ने 20 हजार की दुर्गंम चोटी पर लहराया तिरंगा

नालंदाः- 75वें स्वतंत्रता दिवस पर नालंदा के प्रिया गुप्ता और गोपाल कुमार ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली स्थित 20 हजार की दुर्गंम चोटी यूनाम पिक पर तिरंगा फहरा कर तिरंगे को किया सलाम।

nalandaaa 02 fianl 22Scope News

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर वापस लौटते ही दोनों का भव्य स्वागत और नागरिक अभिन्दन किया गया। प्रिया गुप्ता बिहारशरीफ के खंदकपर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार गुप्ता की पुत्री जबकि गोपाल कुमार राजगीर के नईपोखर निवासी पंकज कुमार के पुत्र है। इसके पहले भी प्रिया और गोपाल ने केदारकांटा और फ्रेंडशिप की चोटी पर भी तिरंगा फहराया है।

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने की है ख्वाहीस

प्रिया और गोपाल ने बताया कि नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने 9 अगस्त को बिहारशरीफ नगरनिगम परिसर से “स्वच्छ बिहारशरीफ सुंदर बिहारशरीफ” के संदेश के साथ रवाना किया था। 10 अगस्त को देश के विभिन्न हिस्से से आए 13 अन्य प्रतिभागियों के साथ चढ़ाई शुरू किया। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड ने भी हमारे हौसलों को नहीं तोड़ा। 15 अगस्त को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर वह पल आता जब 10 प्रतिभागियों के साथ हमने यूनाम पिक की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया।

बता दें कि पिक मनाली दुनिया की दुर्गंम चोटी मानी जाती है। इस पर चढ़ाई करना बहुत ही मुश्किल है। बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारा। प्रिया और गोपाल ने कहा कि कुल्लु मनाली की चोटी फहराना उनके जीवन का सबसे सुखद पल था।  इनकी अगली ख्वाहीस माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने की है।

रिपोर्ट-सोनू पांडेय

लोजपा की ओर से पतरातू में नौका विहार कर तिरंगा यात्रा का आयोजन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img