पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन (45 साल) को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जेपी नड्डा के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। नितिन नवीन कायस्थ समाज से आते हैं। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में नितिन नवीन का भव्य स्वागत, पार्टी नेताओं ने दी बधाई
आपको बता दें कि नितिन नवीन बीजेपी पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार बीजेपी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम सह मंत्री विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विधायक नीरज कुमार बबलू सहित पार्टी कई बड़े नेता ने उन्हें बधाई दी। पार्टी दफ्तर में नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई। सभी लोग काफी इस फैसले से काफी खुश हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है – नितिन नवीन
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम करते हैं तो पार्टी के सीनियर नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं, और मैं उनके साथ काम करता रहूंगा। नितिन नवीन आज रात पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सम्राट ने नितिन नवीन से मिलकर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
बिहार के डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन को नियुक्त होने पर मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आपका संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्तागण को मजबूती प्रदान करेगा।

विजय सिन्हा ने नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन को चुने जाने पर उनसे मिलकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन नई गति और नई दिशा के साथ आगे बढ़ेगा। इससे न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में संगठन को मजबूती मिलेगी। आपका समृद्ध संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – मंगल पांडे
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन…
अमित झा की रिपोर्ट
Highlights


