Advertisment

Lohardaga News: नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ खरीद फरोख्त कर रहे दो युवको को गिरफ्तार किया है. जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने जेल भेज दिया गया है. पुलिस को आरोपी युवकों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है. जानकारी के लिए बता दें, बाजार में ब्राउन शुगर की कीमत लगभग 45 हजार रुपए आंकी गई है. युवा वर्गों को टारगेट कर जिले में ब्राउन शुगर व्यापार बहुत तेजी से फैल रहा है.

जिसपर अब पुलिस ने कड़ाई करते हए कार्रवाई भी करना शुरू कर दिया है. बता दें, आरोपी युवकों की पहचान लोहरदगा के अंजुमन मोहल्ला निवासी एमडी अरशद अंसारी और लातेहार जिले के करकट निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है.

Lohardaga News: लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी पूरी जानकारी

लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा किया है कि उन्हें इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने सदर थाना पुलिस को निर्देश देते हुए कार्रवाई करने को कहा. जिसके बाद शहर के दुपट्टा चौक के समीप घेराबंदी कर यह करवाई की गई. मामले को लेकर लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा पुलिस को सूचना मिली जिले में युवाओं के बीच ब्राउन शुगर का चलन चला है. जिसके बाद युवकों पर नजर रखी जा रही थी. ब्राउन शुगर होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. नशे के खिलाफ आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

IND vs SA 4th T20: मैच से पहले जानें, लखनऊ के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...