Palamu News: पलामू जिले के रेहला थाना प्रभारी की मदद से रामजानी बिगहा में सीआईएसएफ जवान ने अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला आया है. इस संबंध में रेहला थाना अंतर्गत रामजानी बीघा के संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ खुद संबंधित जमीन पर पहुंच कर समस्या को न सुलझा कर ठहाका लगा रहे है. इससे संबंधित बीडीओ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
Palamu News: जमीन मालिक पर सीआईएसएफ जवान ने किया जानलेवा हमला
जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सीआईएसएफ जवान संजय प्रजापति ने संतोष कुमार गुप्ता की 20 वर्षों से खरीद की गई जमीन पर कब्जा कर लिया है. साथ ही संतोष गुप्ता, उनकी बहू प्रियंका गुप्ता व पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया. गर्भवती बहू प्रियंका के पेट पर आघात किया. साथ ही पुत्र विकास गुप्ता के सर पर सरिया से मारकर सिर फोड़ कर घायल कर दिया. मारपीट के बाद घायल सभी रेहला थाना पर पहुंचे.
घटना की जानकारी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी को दिया. संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने मेडिकल जांच के लिए इंज्यूरी पत्र दिया. इधर संतोष कुमार गुप्ता की बहू प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने इन सभी से इंज्यूरी पत्र को लेकर फाड़ दिया. साथ ही उनकी एक न सुनी.
IND vs SA 5th T20: मैच से पहले जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट
Palamu News: पत्र देकर जमीन मालिक ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
संतोष कुमार गुप्ता की बहू प्रियंका गुप्ता ने पलामू की पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि वे लोग प्रेमनाथ सिंह से 20 वर्ष पहले जमीन की खरीद कर दखल कब्जा में हैं. लेकिन प्रेमनाथ सिंह के भाई रवि शंकर सिंह व उनकी पत्नी सरस्वती देवी उनकी ही खरीदी गई जमीन की चौहद्दी देकर सीआईएसएफ जवान संजय प्रजापति के नाम पर बेच दिया है.
सीआईएसएफ जवान ने सीओ कार्यालय में दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया. लेकिन तीन बार उनके आवेदन को संबंधित सीओ ने खारिज कर दिया. दाखिल खारिज नहीं होने के बाद हार कर संजय प्रजापति अपनी पत्नी पिंकी देवी, रविशंकर सिंह उनकी पत्नी सरस्वती देवी व निखिल सिंह के साथ जमीन पर आकर उन सभी पर हमला कर दिया. साथ ही उनके पति को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है.
पलामू से बिनोद सिंह की खबर…
Highlights


