पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी नियुक्ति की मांग, CM से मिले छात्र नेता

Ranchi: पलामू जिले में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी अलग-अलग माध्यमों से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला भी लगातार मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन से गुहार लगा रहे हैं कि पलामू में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द से जल्द कराई जाए।

कैबिनेट बैठक के बाद CM से मिलने की कोशिश:

हाल ही में कैबिनेट की बैठक के बाद छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने इस नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान पलामू के बेरोजगार युवाओं की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया।

आठ महीने से भटक रहे अभ्यर्थी:

छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि पिछले आठ महीनों से अभ्यर्थी दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक चतुर्थ वर्गीय नियुक्ति को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। हमारी राज्य सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द लिखित परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराई जाए। उन्होंने बताया कि इसी मांग को लेकर (CM) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है, ताकि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर निर्णय ले सके।

अभ्यर्थियों में बढ़ रहा आक्रोश:

नियुक्ति में हो रही देरी से अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है। आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार पलामू के अभ्यर्थियों की इस मांग पर कब तक कोई ठोस कदम उठाती है।

रिपोर्टः सौरव सिंह

 

 

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...

Ration Card Update: झारखंड में 6.29 लाख अपात्र लाभुकों पर कार्रवाई,...

झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अब तक 1.63 लाख कार्ड रद्द किए जा चुके हैं। रांची...

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...