संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

Jharia: जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रूप में हुई है, जिनकी डुमरी मोड़ पर स्टूडियो की दुकान थी।

दोस्तों पर हत्या का आरोप:

परिजनों ने आरोप लगाया है कि संतोष शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोस्तों ने ही संतोष की हत्या कर शव को किचड़ में फेंक दिया। परिजनों का दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में:

घटना की सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने की स्कॉट डॉग की मांग:

घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्कॉट डॉग से जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इलाके में तनाव का माहौल:

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टः मनोज शर्मा

 

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...