Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: लोटस नर्सिंग होम में नवजात की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Dhanbad News: चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी स्टेशन समीप स्थित लोटस नर्सिंग होम में दो दिनों से भर्ती नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गयी. नवजात के मौत की खबर सुनते ही परिजन भड़क पड़े और लापरवाही का आरोप लगा कर जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला. परिजनों ने आरोप लगाया कि 2 दिन पूर्व हमने अपने बच्चों को सही सलामत नर्सिंग होम में भर्ती कराया. उस वक्त बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ था. मां का दूध पी रहा था एवं रो भी रहा था. अचानक आज सुबह 5 बजे नर्सिंग होम से फोन आया कि आपका बच्चा मर गया है. खबर सुनते ही भागे भागे नर्सिंग होम पहुंचे, जहां देखा कि मेरा बच्चा मरा पड़ा है.

Dhanbad News: परिजनों ने लगाया अधिक पावर डोज दवा देने का आरोप

परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर अधिक पावर डोज दवा देने का भी आरोप लगाया है. इसमें पूरी तरह से डॉक्टर की लापरवाही है. उनकी लापरवाही के वजह से ही हमारे बच्चे की जान गई है. उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. ताकि भविष्य में दोबारा किसी पिता को डॉक्टर की लापरवाही के कारण बच्चों को खोना ना पड़े. वहीं, डॉक्टर केसरी ने कहा की 2 दिन पूर्व 30 दिसंबर को बच्चों के पिता गिरधारी धीवर गोपालगंज केसरिया नर्सिंग होम से लेकर आए थे. बच्चा गंदा पानी पी लेने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया. लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं आई और उसकी मौत हो गई. परिजन बेवजह लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

Jharia News: देर रात दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Dhanbad News: इससे पहले भी नर्सिंग होम में लग चुके हैं कई आरोप

इससे पहले भी नर्सिंग होम में कई बार फीस की जबरन अधिक वसूली का आरोप लगा है. जहां लोग बताते हैं कि 20 मरीज के बाद डॉक्टर 100 रुपए अधिक फीस लेता है, नहीं देने पर इलाज नहीं किया जाता है. यहां पर एक तरफ से इलाज के नाम पर मजबूरी में बच्चों के माता-पिता से अवैध वसूली धांधली की जाती है. निरसा से आजाद अंसारी की रिपोर्ट…

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...