Advertisment

Saraikela News: हेमंत सोरेन ने दी खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि; कहा- ‘प्रेरणा का केंद्र है यह पावन भूमि’

Saraikela News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1 जनवरी को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर 1948 के गोलीकांड के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गोवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए सरकार एक विशेष कमेटी का गठन करेगी.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही उन गुमनाम शहीदों को खोज निकाला जाएगा जो अब तक इतिहास के पन्नों में दबे हुए थे. मुख्यमंत्री ने शहीद स्थल की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, ‘खरसावां शहीद स्थल कभी भी इतिहास से मिट नहीं सकता. यहां उमड़ने वाली हजारों की भीड़ इस बात का गवाह है कि यह स्थल आज भी स्थानीय आदिवासियों और मूलवासियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा केंद्र है.’

Saraikela News: आम जनता के लिए खुलेगा शहीद पार्क

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को खुशखबरी देते हुए कहा कि खरसावां शहीद स्थल पार्क, जो अब तक साल भर बंद रहता था, उसे जल्द ही आम जनता के लिए प्रतिदिन खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पार्क की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के कारण इसे सीमित समय के लिए खोला जाता था, लेकिन अब इसका उचित प्रबंधन कर जनता को समर्पित किया जाएगा.

Dhanbad News: लोटस नर्सिंग होम में नवजात की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Saraikela News: मौके पर ये रहे मौजूद

​इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, सांसद जोबा मांझी, झामुमो नेता गणेश चौधरी और गणेश महाली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी नेताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर झारखंड आंदोलन के वीरों को नमन किया.

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...

Jharkhand Monsoon Session: आज से विधानसभा सत्र शुरू, JPSC JSSC परीक्षा...

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में प्रमुख...