भभुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हत्या मामले में फरार धरमू राजभर गिरफ्तार
भभुआ : अनुमंडल मुख्यालय से बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने हत्या कांड में वांछित टॉप-10 अपराधियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। चैनपुर थानाअध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार चल रहे अभियुक्त धरमू राजभर को चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव से दबोचा है।
एक गिरफ्तार एक अब भी फरार
एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उदयरामपुर गांव निवासी समर राजभर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। तीन दिन बाद उसका गला कटा शव अमवा वाली ढाब के पास नाले से बरामद हुआ था। मामले में तीन अभियुक्त नामजद थे, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। इनमें से एक पहले ही जेल जा चुका है, जबकि अब टॉप-10 सूची में शामिल धरमू राजभर की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
आपसी विवाद में हत्या की साजिश रची गई
जांच में सामने आया है कि मोबाइल और बातचीत को लेकर हुए विवाद में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य फरार अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
ये भी पढ़े : इलाहीबाग में कपड़े की दुकान में भयंकर आग
ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


