नहीं रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलामाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का लगा था आरोप

नहीं रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलामाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का लगा था आरोप

22 Scope News Desk : कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश कलामाड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कलमाड़ी पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे जहां मंगलवार को सुबह 3.30 बजे अँतिम सांस ली।

पुणे लोकसभा से तीन बार सांसद रहे,कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का लगा था आरोप

सुरेश कलमाड़ी का जन्म 1 मई 1944 को हुआ था। कलमाड़ी पुणे लोकसभा सीट से 3 बार सांसद चुने गए। राजनीति के साथ-साथ खेल प्रशासन के लिये भी जाने जाते रहे। कलमाड़ी ने रेल राज्यमंत्री के रूप में भी काम किया था। 2010 में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजन समिति के चेयरमैन भी थे। जिसमें भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा था।

1974 में ली थी कांग्रेस की सदस्यता

कलमाड़ी ने 1960 में एनडीए ज्वॉईन किया था। जिसके बाद वे इंडियन एयरफोर्स में पायलट कमीशंड हुए। इंडियन एयरफोर्स में 1964 से 1972 कर रहे। एयरफोर्स से वे स्कवाड्रन लीडर के पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की।

ये भी पढ़े : राजगीर में अनोखा नजारा, बिना पासपोर्ट-वीजा पहुंचे यूरोप-मध्य एशिया के मेहमान

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...