JEE Main Alternatives 2026: JEE से अलग भी इन National Institutes में मिल सकता है Top Science Career

JEE Main में रिकॉर्ड 11 लाख रजिस्ट्रेशन के बीच स्टूडेंट्स के पास NEST, IAT, ISI और CMI जैसे बड़े विकल्प मौजूद हैं। जानिए एंट्रेंस, पात्रता और करियर।


JEE Main Alternatives  नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन का पहला सेशन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस साल रिकॉर्ड करीब 11 लाख छात्रों ने जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बड़ी संख्या में छात्र जेईई के अलावा अन्य राष्ट्रीय स्तर के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। खास बात यह है कि 12वीं में साइंस मैथ्स लेने वाले छात्रों को देश के चार बड़े राष्ट्रीय संस्थानों में भी एडमिशन का अवसर मिलता है, जिनके एंट्रेंस फॉर्म फिलहाल शुरू नहीं हुए हैं।

JEE Main Alternatives : NEST से NISER और CEBS में एडमिशन

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भुवनेश्वर और सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंस मुंबई में प्रवेश मिलता है। यहां पढ़ने वाले छात्रों को हर साल 80 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। रिसर्च में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह बड़ा विकल्प माना जाता है। परीक्षा छह जून को प्रस्तावित है। पात्रता के अनुसार 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। यहां पांच साल का बीएससी एमएससी इंटीग्रेटेड कोर्स कराया जाता है और आगे परमाणु ऊर्जा विभाग से जुड़े रिसर्च करियर के अवसर मिलते हैं।


Key Highlights

JEE Main में 11 लाख रजिस्ट्रेशन के बीच बढ़ी प्रतिस्पर्धा

NEST से NISER और CEBS में रिसर्च आधारित कोर्स

IAT के जरिए सात IISER और IISc में प्रवेश

ISI और CMI मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए प्रतिष्ठित विकल्प

स्कॉलरशिप और रिसर्च करियर की मजबूत संभावनाएं


JEE Main Alternatives : IAT से सात IISER और IISc में मौका

आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए देश के सात इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में एडमिशन मिलता है। इसी स्कोर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु में भी प्रवेश का अवसर रहता है। यहां छात्रों को अंडरग्रेजुएट स्तर से ही रिसर्च का माहौल मिलता है। पात्रता में 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या बायोलॉजी में 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। सभी IISER में पांच साल का बीएस एमएस कोर्स कराया जाता है। नोटिफिकेशन जनवरी के अंत में और आवेदन प्रक्रिया मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।

JEE Main Alternatives : ISI और CMI मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए खास

स्टेटेस्टिक्स और मैथ्स में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट कोलकाता एक प्रतिष्ठित विकल्प है। संस्थान अपना अलग एंट्रेंस एग्जाम कराता है और चयनित छात्रों को आठ हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप भी मिलती है। यहां बी स्टैट ऑनर्स और बी मैथ्स ऑनर्स जैसे कोर्स कराए जाते हैं, जिनके बाद टेक, फाइनेंस और रिसर्च सेक्टर में करियर की मजबूत संभावनाएं रहती हैं।
वहीं चेन्नई मैथेमेटिकल इंस्टीट्यूट में एंट्रेंस स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है। फिजिक्स और मैथ्स के नेशनल ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन या मेडल पाने वाले छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलता है। यहां बीएससी ऑनर्स इन मैथ्स एंड कंप्यूटर साइंस और बीएससी ऑनर्स इन मैथ्स एंड फिजिक्स जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। एंट्रेंस परीक्षा दो मई को प्रस्तावित है और फॉर्म मार्च से भरे जाएंगे।

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img