STEM की सुपरस्टार बेटियां रचेंगी इतिहास, महिला एवं बाल विकास निगम ने स्टेम से सशक्त भविष्य का दिया संदेश

STEM की सुपरस्टार बेटियां रचेंगी इतिहास, महिला एवं बाल विकास निगम ने स्टेम से सशक्त भविष्य का दिया संदेश

पटना : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से पटना स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (एसटीईएम) शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के महत्व को बताना था।

SW 22Scope News

कार्यक्रम में रघुनाथ प्रसाद स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग तथा रवींद्र बालिका +2 विद्यालय की छात्राओं ने अपना अनुभव साझा किया। इसके बाद एसटीईएम आधारित प्रेरक फिल्म ‘मिशन मंगल ’ का प्रदर्शन किया गया, जिसने छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों से परिचित कराया।

WhatsApp Image 2026 01 24 at 18.17.56 22Scope News

स्टेम शिक्षा से बेटियों को सपने साकार करने की मिलेगी स्वतंत्रता

इस अवसर पर छात्राओं के स्तर से अनुभव साझा करने का सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें अनुकृति (रघुनाथ प्रसाद स्कूल), कनक (केंद्रीय विद्यालय, कंकड़बाग) तथा आकृति आनंद (रवींद्र बालिका +2 विद्यालय) ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एसटीईएम से जुड़कर वे विज्ञान और तकनीक को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हुई हैं।

TYUV 1 22Scope News

इस अवसर पर योगेश कुमार सागर, कार्यपालक निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने एसटीईएम शिक्षा को बालिकाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की आधारशिला बताया।उन्होंने कहा “कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स जैसी वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि महिलायें केवल समाज की तय भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। स्टेम शिक्षा बेटियों को यह स्वतंत्रता देती है कि वे अपने सपने स्वयं चुनें और उन्हें साकार करें।”

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रायें हुई सम्मानित 

वहीं इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार की प्रबंध निदेशक ने कहा कि “आज बिहार की बेटियां स्टेम के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। एआई , इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष विज्ञान और कृषि अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में ऐश्वर्या वर्मा, डॉ. सपना सिन्हा, आरती गुप्ता, प्रीति और मधुलिका सिंह जैसी बेटियां यह साबित कर रही हैं कि प्रतिभा को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता। हमारा प्रयास है कि हर बालिका को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।”
कार्यक्रम के अंत में अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को टोकन ऑफ अप्रिसिएशन प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेशक बंदना प्रेयषी, कार्यपालक निदेशक योगेश कुमार सागर, उप सचिव-सह-नोडल पदाधिकारी मृगन सिंह तथा निदेशक, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय से गायत्री कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े  :  शहीद जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब , छोटे बेटे आदर्श ने दी मुखाग्नि

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...