शहीद जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब , छोटे बेटे आदर्श ने दी मुखाग्नि

शहीद जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा सैलाब , छोटे बेटे आदर्श ने दी मुखाग्नि

आरा : जम्मू-कश्मीर के डोडा में शहीद हुए जवान हरेराम कुंवर का भोजपुर जिले के महुली घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे प्रियांशु ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले प्रियांशु ने अपने पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार से पहले शहीद के पिता ने भी अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी। वहीं, छोटे बेटे आदर्श ने अपने पिता को सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी। घाट पर सेना की ओर से शहीद को आखिरी सलामी दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

वीडियो देखे…..

शहीद जवान के अंतिम विदाई में नहीं पहुँचे कोई माननीय

शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए जिले के कोई विधायक या मंत्री और नेता नहीं पहुंचे। मुखाग्नि देने के बाद बड़े बेटे प्रियांशु ने कहा पापा हमेशा कहते थे कि खूब पढ़ो और एक बड़े ऑफिसर बनो। पिछली बार जब वे छुट्टी पर आए थे, तब उनसे आखिरी बार बात हुई थी।

डोडा में हुआ था हादसा, बुलेटप्रूफ कैस्पर गाड़ी गिरी थी खाई

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार दोपहर एक ऑपरेशन के लिए जाते समय जवानों की बुलेटप्रूफ कैस्पर गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में भोजपुर के हरेराम समेत 10 जवान शहीद हो गए।

ये भी पढे : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान वैशाली जिले को दी बड़ी सौगात, 152 करोड़ की लागत से 128 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...