Ranchi: क्या JPSC परीक्षा में मिलेगी उम्र में छूट ?, और पलामू फोर्थ ग्रेड की होगी लिखित परीक्षा, आज की कैबिनेट बैठक से अभ्यर्थियों को उम्मीद

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। रांची के प्रोजेक्ट भवन में बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग रही है। लंबे समय से अभ्यर्थियों की ओर से की जा रही JPSC परीक्षा में उम्र सीमा में छुट की मांग पर भी चर्चा की जा सकती है तो वहीं पलामू फोर्थ ग्रेड बहाली की परीक्षा की तारीख पर भी चर्चा की संभावना है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है।

Ranchi: उम्र में मिली छूट तो प्रभावित अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

JPSC द्वारा जारी संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन में अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है। जिससे अभ्यर्थियों में असंतोष है। उम्र सीमा में छूट नहीं मिलने से कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उनकी ओर से उम्र सीमा में छुट की मांग लगातार झारखंड सरकार से की जा रही है। कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही है। अब सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। यदि इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो इससे प्रभावित अभ्यर्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा और परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

Ranchi: ‘सरकार या तो परीक्षा ले या आत्महत्या का निर्देश जारी करे’

झारखंड के पलामू में फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर करने की मांग अभ्यर्थियों द्वारा की जा रही है। न्यूज 22स्कोप से बात करते हुए अभ्यर्थियों ने अपना दर्द बयां किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पलामू फोर्थ ग्रेड में 97, 98, 99 प्रतिशत वाले को डायरेक्ट नौकरी क्यों दी जा रही। 2017 में जब पलामू फोर्थ ग्रेड की परीक्षा ली गई थी तो 2026 में क्यों नहीं ली जा रही। 10वीं के प्रतिशत के आधार पर क्यों नौकरी दी जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार या तो हमलोगों को आत्महत्या करने का दिशा निर्देश दे तो हमलोग पलामू समाहरणालय में आत्महत्या कर लेंगे….. या परीक्षा का निर्देश दे। झारखंड सरकार के मंत्रियों से निवेदन है कि परीक्षा ले। विज्ञापन में लिखा था कि 10वीं के परसेंटेज के आधार पर जॉइनिंग होगी। उसके बाद से ही विरोध किया जा रहा, मंत्रिमंडल में भी बात रखी गई। जिसके बाद नियमावली बनी लेकिन पलामू के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई। कई अभ्यर्थी उम्मीद छोड़ दूसरे राज्य जाकर मजदूरी करने को विवश है…अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार पलामू में परीक्षा के माध्यम से बहाली करे..कैबिनेट की बैठक में परीक्षा की तिथि घोषित हो..

 

 

 

 

 

 

 

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...