Ranchi Rajdhani Express Delay: 3-4 घंटे लेट, Water और AC फेल पर यात्रियों का गुस्सा फूटा

रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस 3-4 घंटे लेट रही। पानी और एसी की शिकायतों पर यात्रियों और पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल।


Ranchi Rajdhani Express Delay रांची: रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के लगातार विलंब और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ट्रेन संख्या 12453, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया चोपन के तीन से चार घंटे तक लेट होने, कोच में पानी नहीं मिलने और एसी बंद रहने की शिकायतें सामने आई हैं।

यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रेल प्रशासन को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और जवाब मांगा। कई यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेन होने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी जा रहीं।


Key Highlights

  1. रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 3-4 घंटे तक लेट

  2. पानी और एसी की कमी को लेकर यात्रियों की शिकायत

  3. पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा

  4. रेलवे ने खेद जताकर पीएनआर विवरण मांगा

  5. देरी से यात्रियों की आगे की यात्रा योजनाएं प्रभावित


Ranchi Rajdhani Express Delay:पूर्व सांसद ने भी उठाया मुद्दा

इसी ट्रेन से सफर कर रहे चतरा के पूर्व भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह ने भी एक्स पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि राजधानी एक्सप्रेस गाजियाबाद से नई दिल्ली तक दो घंटे से अधिक समय से नहीं पहुंच पाई है और यात्रियों को न भोजन मिल रहा है, न पानी। उन्होंने कैटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

उनके पोस्ट को झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रीपोस्ट करते हुए टिप्पणी की कि शिकायतकर्ता खुद पूर्व सांसद हैं। इस मामले ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक रंग भी ले लिया।

Ranchi Rajdhani Express Delay:यात्रियों की शिकायतें और रेलवे का जवाब

एक अन्य यात्री विकास दुबे ने लिखा कि ट्रेन साढ़े तीन घंटे से अधिक विलंब से चल रही है और एक बोतल पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया।

इन शिकायतों पर रेलवे की ओर से जवाब देते हुए असुविधा के लिए खेद जताया गया और यात्रियों से पीएनआर नंबर तथा मोबाइल विवरण साझा करने को कहा गया, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

Ranchi Rajdhani Express Delay:लगातार देरी से बढ़ी परेशानी

राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम श्रेणी की ट्रेन में देरी और सुविधाओं की कमी को लेकर यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है। नियमित देरी से यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनों और जरूरी कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। अब यात्रियों की मांग है कि रेलवे समयबद्ध संचालन और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे।


Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...