Dhanbad के कुबेर होटल में युवक मिला बेहोश, जहर खाने की आशंका…

Dhanbad: धनबाद थाना क्षेत्र के लुबी सर्कुलर रोड स्थित कुबेर होटल में एक युवक बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान रवि कुमार (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामगढ़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।

कुबेर होटल – 12 फरवरी को ठहरा था रवि

होटल प्रबंधन के अनुसार रवि कुमार 12 फरवरी की शाम होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। 13 फरवरी की शाम चाय-नाश्ता देने के लिए जब दरवाजा खटखटाया गया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। होटल कर्मियों को लगा कि वह बाहर गए होंगे, लेकिन 14 फरवरी की सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ और धनबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर युवक बेड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।  तत्काल एंबुलेंस से उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

होटल मालिक कुबेर सिंह ने बताया कि रवि कुमार 12 फरवरी को होटल में ठहरे थे। लगातार दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ने पर युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी ने क्या बताया

वहीं थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि होटल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया और युवक को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहर सेवन की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...