मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैंप का हुआ आयोजन, 9 दिव्यांगों को मिला जॉब ऑफर लेटर

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर के द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में निजी कंपनी के द्वारा 15 सीटों के लिए कई दिव्यांगों का फार्म जमा करने के बाद इंटरव्यू लिया गया। जिसमें कंपनी के पदाधिकारी के साथ श्रम विभाग के सहायक निदेशक नियोजन जैनेंद्र कुमार के द्वारा नौ दिव्यांगों को जॉब ऑफर लेटर दिया गया।

बिहार सरकार बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है – श्रम विभाग

इस रोजगार कैंप में मार्केटिंग क्षेत्र में ऑफर लेटर में दिव्यांग चंदन कुमार ने बताया कि मुझे जॉब की बहुत आवश्यकता थी। लगातार श्रम विभाग आया करता था। आज मुझे रोजगार मिल गया है। इसके लिए हम श्रम विभाग बिहार सरकार का धन्यवाद देते हैं। वहीं श्रम विभाग मुजफ्फरपुर के उप श्रम आयुक्त नीरज नयन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में श्रम विभाग निजी क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए रोजगार कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Muz 1 22Scope News

Muz 2 22Scope News

Muz 3 22Scope News

यह भी पढ़े : चेक डैम ने बदली किसानों की तकरीर : फसलों के लिए संजीवनी, पीने के पानी का संकट खत्म…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...