JDU द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हज भवन में जनता दल यूनाइटेड (JDU) द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

CM नीतीश के साथ कई मंत्री , विधायक, पार्ष्द के अलावा कई और लोग मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद खालिद अनवर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशाद अली आजाद, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद थे।

CM Daawat e Iftar 1 22Scope News

CM Daawat e Iftar 2 22Scope News

CM Daawat e Iftar 3 22Scope News

CM Daawat e Iftar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...