Bihar Janta Darbar : फरियादी की किस बात पर CM Nitish ने चीफ सेक्रेटरी को बुलाया, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Janta Darbar : फरियादी की किस बात पर CM Nitish ने चीफ सेक्रेटरी को बुलाया- जनता दरबार में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं तो वहीं बाहर भी

काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे.

ऐसा ही एक मामला जनता दरबार में आया.

जहां सभी जगह से थक हार कर न्याय ना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के

जनता दरबार के बाहर एक महिला रोती हुई नजर आई.

उन्होंने कहा कि मोहल्ले में कुछ दबंग लोग सभी के साथ मारपीट करते हैं.

महिला और उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई.

उन्होंने वीडियो क्लिप के साथ पुलिस से शिकायत की और एफआईआर भी दर्ज कराई,

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है

बता दें कि सरकार द्वारा लगातार दावा किया जाता है कि पुलिस ‘पीपुल्स फ्रेंडली’ है. लेकिन आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं और सरकार के दावे को भी झूठा साबित कर रहे हैं.

cm nitish 2 22Scope News

सीएम नीतीश कुमार ने चीफ सेक्रेटरी को बुलाया

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सोमवार को एक फरियादी ने ऐसा मामला उठाया, जिस पर सीएम नीतीश कुमार ने चीफ सेक्रेटरी को ही बुला लिया. मामला फरियादी के घर में आग लगने और इंदिरा आवास योजना में नाम होने के बाद घर नहीं मिलने, इसके बाद पीएम आवास योजना में भी नाम आने पर उसका लाभ नहीं मिलने से जुड़ा है. यही नहीं लोक शिकायत निवारण कानून में आवेदन देने पर धमकी देने की बात भी फरियादी ने सीएम के सामने कही. इसी पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही चीफ सेक्रेटरी को बुला लिया.

सीएम नीतीश से फरियादी ने क्या कहा

फरियादी ने सीएम के सामने आते ही अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा, सर 9 अप्रैल 2017 को मेरे घर में आग लग गया था, घर जलकर खाक हो गया. फिर प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आया तो मुझसे घूस मांगा गया और नहीं देने पर नाम काट दिया गया. मुझ पर झूठा आरोप लगा दिया गया कि इंदिरा आवास आपको पहले मिला हुआ है.

चीफ सेक्रेटरी से क्या बोले सीएम

फरियादी ने गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे धमकी दी गई है कि गोली मार देंगे और केस कर देंगे. लोक शिकायत निवारण में आवेदन दिए तो एक डेट पर गए फिर दूसरे डेट पर धमकी दिया गया तो फिर मैं नहीं गया. इस पर तुरंत ही मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी को बुला लिया. मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी के आने पर कहा कि इनकी पूरी कहानी सुनिए.

रिपोर्ट: प्रणव राज

CM Nitish Kumar- 415 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन  

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...