Cyber Fraud Jharkhand: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर महिला से 2.19 लाख की ठगी, सोलर पंप के नाम पर भी धोखाधड़ी

 रांची में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से 2.19 लाख और सोलर पंप दिलाने के नाम पर 1.52 लाख की ठगी।


रांची – Cyber Fraud Jharkhand : झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराधियों के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जहां ठगों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। एक मामले में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला को फंसाया गया, जबकि दूसरे में सरकारी योजना के नाम पर धोखाधड़ी की गई।

Cyber Fraud Jharkhand: मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क कर 2.19 लाख की ठगी

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे निवासी उमेश्वरी देवी ने रांची साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार उनकी प्रोफाइल संगम डॉट कॉम और शादी डॉट कॉम पर मौजूद थी, जहां से उनका मोबाइल नंबर लेकर संजय प्रजापति नामक युवक ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया।
आरोपी ने खुद को स्कॉटलैंड में रहने वाला बताया और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई। होली के अवसर पर उसने महिला के बेटे के लिए महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और फर्जी कूरियर ट्रैकिंग आईडी भी साझा की।
इसके बाद कूरियर एजेंट बनकर कॉल किया गया और पार्सल छुड़ाने के नाम पर पहले छोटे शुल्क लिए गए, फिर पार्सल में भारी मात्रा में ब्रिटिश पाउंड होने की बात कहकर उसे भारतीय मुद्रा में बदलने के नाम पर कुल 2.19 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
जब महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने खुद को वकील और आईटी इंस्पेक्टर बताकर डराने की कोशिश की।


Key Highlights

  • मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से 2.19 लाख की ठगी

  • स्कॉटलैंड में रहने का झांसा देकर बनाई दोस्ती

  • फर्जी कूरियर और विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी

  • सोलर पंप और ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 1.52 लाख की धोखाधड़ी

  • पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की


Cyber Fraud Jharkhand:सोलर पंप और ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 1.52 लाख की ठगी

दूसरे मामले में कांके के सुकुरहुटू निवासी अनिल कुमार महतो से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 52 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताते हुए ट्रैक्टर और सोलर पंप दिलाने का झांसा दिया।
विश्वास दिलाने के लिए फर्जी लाभुक, मैनेजर और ड्राइवर बनकर भी बातचीत कराई गई। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर किस्तों में पैसे ट्रांसफर कराए गए।
सामान नहीं मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

Cyber Fraud Jharkhand:पुलिस जांच में जुटी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। साइबर थाना ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें और ऑनलाइन लेनदेन से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...

Jio Smart Shop: ऑफलाइन दुकानों को मिलेगी ऑनलाइन कारोबार जैसी डिजिटल...

Jio Smart Shop: ग्राहक दुकान पर आता है, खरीदारी करता है और चला जाता है। इसके बाद उससे दोबारा संपर्क करना छोटे और स्थानीय...

Ramgarh Viral Video: साड़ी पहनकर 1600 मीटर दौड़ी महिला, संघर्ष जानकर...

Ramgarh Viral Video: जिले के दुलमी प्रखंड के सोसो गांव की रहने वाली 28 वर्षीय कविता देवी इन दिनों अपने संघर्ष और हौसले को...