Jamtara पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश;तीन गिरफ्तार

Jamtara: जामताड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना जामताड़ा की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के विष्टोपुर गांव स्थित मोचीटोली जंगल में छापेमारी की।

तीन साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।

कैसे की गई ठगी

अब आपको बताते हैं ठगी का तरीका— ये साइबर अपराधी गूगल पर “TATA CARD” सर्च कर फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड नंबर निकालते थे और फिर ई-वॉलेट के माध्यम से लोगों के पैसे उड़ा लेते थे। पुलिस के मुताबिक, इनका नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ था और ये गिरोह लंबे समय से सक्रिय था। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। आपसे अपील—अगर आपको किसी भी तरह का संदिग्ध कॉल या मैसेज आता है, तो सतर्क रहें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...