Big Breaking: पाथरडीह लोको साइडिंग में लगी आग, मची अफरा तफरी

Dhanbad: धनबाद के पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है।

मजदूरों में भगदड़ और डर का माहौल बन गया

बता दें आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त साइडिंग में गैस कटर के जरिए काम चल रहा था, आग लगते ही वहां काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ और डर का माहौल बन गया। हालांकि मौके पर मौजूद मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया और स्थिति को संभालने में जुट गए।

बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था (सेफ्टी) के काम कराया जा रहा था

बताया जा रहा है कि ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे प्राइवेट मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था (सेफ्टी) के काम कराया जा रहा था। इस लापरवाही ने हादसे की गंभीरता को और बढ़ा दिया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...