शादी का माहौल मातम में बदला, पुरानी रंजीश में पेंटर की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में मंगलवार की देर शाम दुकान की दुश्मनी को लेकर पेंटर बब्लू यादव (50 साल) की गला में गमछा लगाकर मौत के घाट उतार दिया और लाश को गोदाम में छिपा कर रख दिया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गिफ्ट देने के बहाना बुलाकर उनकी हत्या कर दुकान में छुपाकर रखा था। वहीं एक तारीख को मृतक के बेटे का शादी होना था।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, आरोपी चंदन यादव को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर पंचायत में पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के बेटे बिटटू कुमार ने बताया कि पहले मेरे पापा दिवाल पेंट को लेकर ठेकेदारी का काम करते थे। उसी दौरान चंदन यादव से पेंट लिया करते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पापा ने पिछले साल मेरे बड़े भाई सोनू कुमार को पेंट का दुकान खोल दिए तब से वहीं से सामान लेने लगे। इस बात को लेकर चंदन यादव नाराज था। कई बार साइड पर और दुकान पर आकर भी धमकी दिया था।

Darbhanga Hatya 1 22Scope News

पुलिस ने गोदाम से शव बरामद किया, चंदन यादव ने कहा- हम मारे हैं – मृतक के बेटे बिटटू कुमार

बेटे बिटटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पापा बोले कि कुछ लोगों कार्ड देने हैं। क्योंकि मेरे भाई का एक मई को शादी है। बुधवार को मटककोर होना था। शाम में कार्ड लेकर गए। हमलोग पापा को फोन किए सब्जी के लिए तो बोले कि चंदन के यहां हैं वो बोला था आज गिफ्ट देंगे तो आए हुए हैं। जब वह बहुत देर तक नहीं लौटे तो हमलोग वहां पहुंचे। पापा की साइकिल लगी हुई थी। दुकान बंद था। फिर हम लोगों को आंशका हुआ तो पुलिस को फोन किए। पुलिस ने गोदाम से शव बरामद किया। तब चंदन यादव ने कहा कि हम मारे हैं। यह लोग मारकर शव ठिकाने लगाने की जुगाड़ में थे। वहीं सदर थाना प्रभारी केतन एंगोले ने बताया कि जानकारी मिली तो हम लोगों घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। वहीं आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Darbahnga Hatya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : झारखंड से आई बारात की बाढ़ में पिटाई, 7 जख्मी, दूल्हे का शादी से इंकार!

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...