सीसीएल के बंद खदान में चाल धंसी, कई लोहा चोरों के दबने की आशंका

 सीसीएल के बंद खदान में चाल धंसी, लोहा चोरों के दबने की आशंका

Bermo-सीसीएल के बंद खदान में चाल धंसी-सीसीएल कथारा क्षेत्र के जरंगडीह कोलियरी में खदान धंसने के कारण कुछ लोगों के दबने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि सीसीएल जरंगडीह कोलियरी का यह पांच नंबर भूमिगत खदान पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ी है. खदान के अंदर चाल को रोकने के लिए बड़े-बड़े लोहा के एंगल लगाये गए थें. इधर कुछ दिनों से इसकी चोरी की खबर आ रही थी. चोर मौका देख कर इसे काट कर ले जा रहे थें.

लेकिन आज अचानक से यह चाल धंसने की खबर आयी. यही कारण है कि इसके अन्दर चोरों के दबने की आशंका बनी हुई है, यद्धपि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. हादसे की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा  किया है, फिलहाल पुलिस संभावनाओं के आधार पर जांच में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- मनोज कुमार

आप इसे  भी पढ़ सकते हैं

 

Jharkhand Panchayat Election: चुनाव से पहले 658 करोड़ अटके, 2.50 करोड़...

 झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह माह पहले 658 करोड़ रुपये की राशि गाइडलाइन के अभाव में अटकी है। 4,423 पंचायतों के 2.50...

India vs West Indies T20: रांची में मैच से पहले टिकट...

 रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत वेस्टइंडीज टी-20 मैच होगा। टिकट बिक्री शुरू, कालाबाजारी रोकने और सुरक्षा के लिए खास इंतजाम...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 अक्टूबर तक बारिश...

 झारखंड में मॉनसून की विदाई के बाद फिर मौसम बदलेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज...