कटिहार में गरजा बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर उजड़े सैकड़ों आशियाने

कटिहार : कटिहार कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। जिले में वर्षों से बसे लोगों के आशियाने देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम करीब 15 से 20 बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आठ एकड़ 22 डिसमिल जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

जमीन विवाद को लेकर चल रहे मामले में महंत मदन कुमार दास ने कटिहार कोर्ट में केस जीता था

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर चल रहे मामले में महंत मदन कुमार दास ने कटिहार कोर्ट में केस जीता था। इसके बाद कटिहार कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने कब्जा हटाने की कार्रवाई की। बुलडोजर चलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने घरों को टूटता देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प भी हुई।

Katihar Buldojer 2 22Scope News

Katihar Buldojer 1 22Scope News

हालात बिगड़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई

वहीं हालात बिगड़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई। कई लोगों ने कार्रवाई रोकने की मांग की लेकिन प्रशासन कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अभियान में जुटा रहा। कड़ी मशक्कत और घंटों चले विरोध के बाद प्रशासन ने पूरी जमीन को खाली करा लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस बल को एहतियातन मौके पर तैनात रखा गया है।

Katihar Buldojer 4 22Scope News

Katihar Buldojer 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में बुलडोजर एक्शन जारी, नगर निगम ने कई इमारतों को चिन्हित कर तोड़ने का दिया आदेश

रतन कुमार की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...