एक फीट जमीन विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के चमही गांव में महज एक फीट जमीन के विवाद में 33 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।

मृतक की पहचान गांव निवासी रामचंद्र राउत के पुत्र आलोक पटेल के रूप में हुई है

मृतक की पहचान गांव निवासी रामचंद्र राउत के पुत्र आलोक पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी शंकर साह के साथ पिछले एक सप्ताह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी और 25 मई को अमीन द्वारा जमीन की नापी कराने का निर्णय लिया गया था।

Motihari Hatya 1 22Scope News

शंकर साह अपने परिजनों के साथ आलोक के घर पहुंचे और विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई – परिजन

परिजनों के मुताबिक, शनिवार शाम शंकर साह अपने परिजनों के साथ आलोक के घर पहुंचे और विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पिता को बचाने पहुंचे आलोक पर संतोष साह ने चाकू से हमला कर दिया। सीने में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता भी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष साह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

Motihari Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : सरकारी दावों की खुली पोल : 5 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीण, PHED विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...