दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली करेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर…

पटना : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली गई पूर्व सीएम राबड़ी देवी आज पटना पहुंच गई हैं। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 10 सर्कुलर आावास को खाली करने को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि हम बंगला खाली नहीं करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर बंगला खाली करवा लें।

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर 29 मई को भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया

आपको बता दें कि कल यानी 29 मई को भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। विभाग की ओर से यह तीसरा नोटिस बताया जा रहा है। नोटिस में कहा गया है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है, इसलिए इसे जल्द खाली किया जाए।

राबड़ी देवी का दो टूक जवाब

नोटिस मिलने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी कीमत पर 10 सर्कुलर रोड वाला आवास खाली नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा लें। दिल्ली से पटना लौटने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी का सरकार के प्रति रूख कड़े देखे गए।

Rabri Devi 1 1 22Scope News

39 हार्डिंग रोड का बंगला पहले ही हो चुका है आवंटित

दरअसल, भवन निर्माण विभाग के अनुसार, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। विभाग का कहना है कि नया आवास मिलने के बावजूद उन्होंने अबतक पुराना आवास खाली नहीं किया है।

एक महीने पहले भी भेजा गया था नोटिस

भवन निर्माण विभाग ने करीब एक महीने पहले भी राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस भेजा था। उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास निर्धारित किया गया है और पुराने आवास को खाली करना आवश्यक है।

Rabri Devi 1 22Scope News

धीरे-धीरे हटाया जा रहा सामान

सूत्रों के मुताबिक 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराने की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से चल रही है। घर का सामान चरणबद्ध तरीके से अन्य आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक आवास पूरी तरह खाली नहीं किया गया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राबड़ी देवी से छीना गया 10 सर्कुलर रोड आवास, इस मंत्री को हुआ आवंटित

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...