सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH रेफर

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान खुटौना निवासी श्रीदेव कामत के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार और रामख्त निवासी 18 वर्षीय करन कुमार के रूप में हुई है।

हादसे में अत्यधिक गम्भीर से घायल सचिन कुमार को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

वहीं, हादसे में अत्यधिक गम्भीर से घायल सचिन कुमार को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर काफी तेज थी, जिसके कारण दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Madhubani Acc 1 22Scope News

Madhubani Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

अमर कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...