पुलिस व फल दुकानदार के बीच हुए विवाद मामले में जांच रिपोर्ट आई सामने, DSP ने कहा- गलतफहमी का था परिणाम

मोतिहारी : मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में पुलिस और फल दुकानदार के बीच हुए कथित विवाद मामले में जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। अरेराज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP) रंजन कुमार की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पूरा मामला गलतफहमी का परिणाम था। जांच रिपोर्ट ने प्रकाशित खबर पर भी मुहर लगा दी है। बताया जाता है कि तीन जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फल दुकानदार का बयान तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी दो लोगों को पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच DSP स्तर से कराई गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच डीएसपी स्तर से कराई गई। जांच के दौरान सामने आया कि दो जून को हरसिद्धि थाना के पीएसआई प्रीतम कुमार ने सड़क किनारे एक फल दुकानदार से 750 ग्राम आम खरीदा था, जिसका भुगतान उन्होंने पे-फोन के माध्यम से 130 रुपए किया। बाद में जब उन्होंने आम काटा तो वह अंदर से सड़ा हुआ निकला। इस पर पीएसआई आम लेकर दुकानदार के पास पहुंचे और शिकायत की।

Motihari Police Fruit Seller 1 22Scope News

आरोप है कि दुकानदार ने आम वापस लेने या पैसे लौटाने से इनकार कर दिया

आरोप है कि दुकानदार ने आम वापस लेने या पैसे लौटाने से इनकार कर दिया और कहा कि ऊपर से आम ठीक दिखता है, अंदर की गारंटी नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर गश्ती पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन दुकानदार उनके साथ भी ऊंची आवाज में बात करने लगा, जिससे वहां भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस दुकानदार को पूछताछ के लिए थाना ले जाने लगी, तभी कुछ जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद को वहीं खत्म कराने का अनुरोध किया। इसके बाद पुलिस टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।

Motihari Police Fruit Seller 2 22Scope News

दुकानदार चंद्रिका व पुत्र रूपेश ने लिखित आवेदन देकर स्वीकार किया कि सड़े आम को लेकर गलतफहमी में विवाद बढ़ गया था

जांच में यह भी सामने आया कि दुकानदार चन्द्रिका साह और उनके पुत्र रूपेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर स्वीकार किया कि सड़े आम को लेकर गलतफहमी में विवाद बढ़ गया था। उन्होंने अपने बयान और वायरल वीडियो पर खेद जताते हुए माफी मांगी और कहा कि अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। डीएसपी रंजन कुमार ने मामले में पीएसआई प्रीतम कुमार को भविष्य में सतर्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

Motihari Police Fruit Seller 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मानवता शर्मसार, मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार, SIT गठित

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...