आवास बोर्ड की खाली जमीन पर बनेंगे नए घर, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. केपी महादेवास्वामी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी निलेश देवरे और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे।

बैठक में विशेष रूप से आवास बोर्ड की वर्षों से रिक्त पड़ी भूमि का उपयोग करते हुए नए आवासीय परिसरों के निर्माण की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई

बैठक में विशेष रूप से आवास बोर्ड की वर्षों से रिक्त पड़ी भूमि का उपयोग करते हुए नए आवासीय परिसरों के निर्माण की योजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न आय वर्गों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती आवास उपलब्ध कराना है। साथ ही, भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर शहरी विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। साथ ही, परियोजना के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित आवासीय परिसरों के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

Minister Nitish Mishra 1 22Scope News

बिहार सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है – मंत्री नीतीश मिश्रा

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आम नागरिकों को बेहतर आवासीय और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान राज्य में आधारभूत संरचनाओं के विकास, आधुनिक आवासीय परियोजनाओं के निर्माण तथा शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री ने कहा- राज्य में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए आवासीय व आधारभूत संरचनाओं के विकास की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है

मंत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए आवासीय एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

Minister Nitish Mishra 22Scope News

बैठक में NBCC (INDIA) लिमिटेड द्वारा राज्य में संभावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी सहयोग व निवेश संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की गई

बैठक में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा राज्य में संभावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी सहयोग व निवेश संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण एवं परियोजना प्रबंधन सेवाओं के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़े : अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...