पंचायत और शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब प्रखंड स्तर पर भी आयोजित होगा जन कल्याण शिविर

पटना : ग्राम और नगर पंचायत स्तर पर लगने वाले सहयोग शिविर के तर्ज पर ही अब राज्य के सभी 534 प्रखंडों में भी सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दिशा में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा है कि ग्राम और नगर पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर नियमित रूप से जारी रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16 जून से 18 जून तक प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र में शिविर में आने वाली जनता की सहूलियत में आवश्यक सभी सुविधाओं को लागू करने के निर्देश दिए हैं

उन्होंने पत्र में कहा है कि शिविर में आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, लखपति दीदी, वीबी जी राम जी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, बीओसीडब्ल्यू-निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना आदि को शामिल किया जाएगा। मुख्य सचिव ने पत्र में शिविर में आने वाली जनता की सहूलियत में आवश्यक सभी सुविधाओं को लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि प्रत्येक दिन शिविर की समाप्ति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) उसी दिन शाम सात बजे तक गुगल फार्म के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने भी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजा है

इधर, मुख्य सचिव के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने भी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। 13 जून को जारी इस पत्र में कहा गया है कि 16 जून को पंचायत स्तर पर लगने वाले सहयोग शिविर के साथ-साथ प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रासंगिक पत्र में निर्देशित व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन भी समानांतर रूप से होगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों की समस्यों का समाधान करने के लिए पिछले महीने से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है

बता दें कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लोगों की समस्यों का समाधान करने के लिए पिछले महीने से सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले शिविर का ग्राम पंचायत स्तर पर पहला आयोजन 19 मई को किया गया था। इसके करीब एक सप्ताह बाद नगर पंचायत स्तर पर भी सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ढाई लाख घरों के छत पर 20 नवबर तक सोलर पैनल अधिष्ठापित करने का लक्ष्य करें पूर्ण

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...

Bihar Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा खतरा, महानंदा-कोसी...

Bihar Flood Alert: नेपाल और बिहार के सीमांचल इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...