एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जिला अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

पटना : बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इन दिनों काफी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) कार्यालय पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साफ कहा कि सरकार की कोशिश है कि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक रूप से पटना नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों को इस तरह सशक्त बनाया जा रहा है कि जो ऑपरेशन और इलाज वहां संभव है, वह वहीं हो सके।

सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं – स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंभीर स्थिति वाले मरीजों को ही पटना के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। अस्पतालों में पत्रकारों के साथ मारपीट और रिपोर्टिंग में बाधा पहुंचाने की घटनाओं पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें किसी भी परिस्थिति में रोका नहीं जाना चाहिए।

Mantri Nishant Kumar 1 2 22Scope News

Mantri Nishant Kumar 2 2 22Scope News

Mantri Nishant Kumar 3 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मंत्री निशांत कुमार ने कहा- बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Asim Mandal Remand: 2.20 करोड़ के इनामी असीम मंडल से अब...

Asim Mandal Remand, घाटशिला: सीपीआइ (माओवादी) सेंट्रल कमेटी के सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली नेता असीम मंडल उर्फ आकाश से पूछताछ...

Jharkhand High Court New Judges: मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट के तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस...

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...