राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले से पिकअप वैन से निकला सामान

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से शिफ्ट होने के संकेत मिलने लगे हैं। इस कड़ी में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को एक पिकअप वाहन में फर्नीचर, एसी और अन्य घरेलू सामान लोड कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास भेजा गया।

10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद परिवार धीरे-धीरे सामान दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहा है

जानकारी के अनुसार, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद परिवार धीरे-धीरे सामान दूसरी जगहों पर शिफ्ट कर रहा है। इससे पहले भी कई सामान गोला रोड स्थित गौशाला और कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में भेजे जा चुके हैं। अब बचा हुआ सामान एक पोलो रोड यानी बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर पहुंचाया जा रहा है।

Rabri Awas 1 22Scope News

राबड़ी देवी की ओर से आवास खाली करने के लिए कुछ समय और नई जगह पर अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग की गई है

हालांकि, राबड़ी देवी की ओर से आवास खाली करने के लिए कुछ समय और नई जगह पर अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग की गई है। इसके बावजूद लगातार हो रही शिफ्टिंग से यह संकेत मिल रहा है कि आवास खाली करने की प्रक्रिया जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश सामान पहले ही हटाया जा चुका है और आने वाले दिनों में राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली कर सकती हैं।

Rabri Awas 22Scope News

यह भी पढ़े : 10 सर्कुलर आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, राबड़ी ने सरकार को बताया ये कारण

Jharkhand Doctors Protest: लंबित मांगों को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, 27...

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, DACP और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन समेत मांगों को लेकर IMA और JHASA ने आंदोलन की तैयारी शुरू...

Palamu News: नक्सली मामले के वारंटी को गिरफ्तार कर छोड़ना पड़ा...

पलामू में मोतिहारी के नक्सली मामले के वारंटी राजेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर छोड़ने पर दंगवार ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।Palamu...

Bank Strike: 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली,...

पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह और सेवा शर्तों की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टल गई है। बैंकों में...