दो दशकों का ठिकाना, एक पल में इतिहास: 10 सर्कुलर रोड से राबड़ी देवी की विदाई

पटना : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली किया जा रहा है। पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर गुरुवार की देर रात कुछ गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

देर रात राबड़ी आवास परिसर के भीतर कुछ पिकअप वैन जाती हुई नजर आईं

जानकारी के मुताबिक, देर रात राबड़ी आवास परिसर के भीतर कुछ पिकअप वैन जाती हुई नजर आईं। बताया जा रहा है कि इन वाहनों के जरिए पेड़-पौधों को बाहर ले जाया गया। चर्चा है कि इन पौधों को गोला रोड स्थित गौशाला में शिफ्ट किया जा रहा है और वहां से बाद में किसी दूसरी जगह भेजा जाएगा। हालांकि, इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

आधी रात को खाली होते दिखी राबड़ी आवास, पिकअप वैन से दूसरी जगह सामान किया गया शिफ्ट
आधी रात को खाली होते दिखी राबड़ी आवास, पिकअप वैन से दूसरी जगह सामान किया गया शिफ्ट

क्या आवास खाली करने की शुरू हो गई है प्रक्रिया?

महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी तक आवास से फर्नीचर या अन्य घरेलू सामान बाहर ले जाते नहीं देखा गया है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि धीरे-धीरे सारा सामान यहां से हटाया जा सकता है और आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस समय लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों दिल्ली में हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में इस तरह की गतिविधियों ने सवाल और बढ़ा दिए हैं।

Rabri Awas 1 22Scope News

25 नवंबर को आवास खाली करने का राबड़ी देवी को मिला था नोटिस

गौरतलब है कि 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास आवंटित किया गया है। यह बंगला उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते दिया गया है। फिलहाल सवाल यही है कि क्या राबड़ी देवी का आवास वास्तव में खाली किया जा रहा है या यह केवल अफवाह है। इस पर सबकी नजर राजद की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राबड़ी आवास खाली कराने पर तेज प्रताप का तंज, कहा- ‘नहीं गिरना था इतना नीचे’

अमित झा की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...