Jharkhand Voter List Update 2026: 30 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 7 अक्टूबर को जारी होगी Final Voter List

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।


Jharkhand Voter List Update 2026 रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान राजनीतिक दलों की ओर से उठाई गई आपत्तियों और शंकाओं का समाधान पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

Jharkhand Voter List Update 2026:30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 20 जून से 29 जून तक प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री के मुद्रण का कार्य चल रहा है। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे।

इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य भी पूरा किया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक घर तक पहुंचकर मतदाताओं को आंशिक रूप से पहले से भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रतियां उपलब्ध कराएंगे।


Key Highlights

  • झारखंड में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा।

  • बीएलओ 29 जुलाई तक घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगे।

  • बंद घर मिलने पर बीएलओ को कम से कम तीन बार जाना होगा।

  • 5 अगस्त को प्रारूप और 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

  • पुराने एसआईआर रोल में नाम होने पर अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।


Jharkhand Voter List Update 2026:बंद घर मिलने पर तीन बार जाएंगे बीएलओ

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि किसी घर पर पहली बार कोई नहीं मिलता है, तो बीएलओ को वहां कम से कम तीन बार जाना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए।

मतदाताओं को दस्तावेज उपलब्ध कराने में परेशानी न हो, इसके लिए सेल्फ और पैरेंटल मैपिंग की व्यवस्था की गई है। यदि किसी मतदाता का नाम पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में दर्ज है, तो उसे अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

Jharkhand Voter List Update 2026:जानिए पूरा कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...