APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी पटना में अब जल्द मिलेगी ऑनलाइन टिकट की सुविधा 

पटना : विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने नागरिक-केंद्रित सेवाओं को डिजिटल, अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। इसी कड़ी में विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी पटना के लिए सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान गेटवे की स्थापना एवं संचालन के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया है।

विभाग की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर संयुक्त सचिव व SBI की ओर से पटना परिमंडल के उप महाप्रबंधक ने हस्ताक्षर किए

विभाग की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर संयुक्त सचिव कुमार सिद्धार्थ और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पटना परिमंडल के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी साइंस सिटी पटना में आगंतुक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय स्टेट बैंक के सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान गेटवे के एकीकरण के पश्चात आगंतुक शीघ्र ही आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रवेश टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इससे सुरक्षित, सहज एवं पारदर्शी डिजिटल भुगतान प्रणाली उपलब्ध होगी।

इस पहल से टिकट काउंटरों पर प्रतीक्षा समय में कमी आएगी

इस पहल से टिकट काउंटरों पर प्रतीक्षा समय में कमी आएगी, आगंतुकों की सुविधा में वृद्धि होगी व डिजिटल सुशासन, सार्वजनिक सेवाओं की सुगम उपलब्धता एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जन-सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता और अधिक सशक्त होगी। इस मौके पर विभाग के अपर सचिव-सह-निदेशक अहमद महमूद, विशेष कार्य पदाधिकारी मोनिका ठाकुर और ज्योति लाल, सहायक महाप्रबंधक एसबीआई बेली रोड शाखा मौजूद थीं। इस अवसर पर विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार की समृद्धि से ही देश की उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त

बिहार के अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल व राखी कुमारी पर...

पटना : बिहार के अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल और राखी कुमारी पर भ्रष्टाचार केस में एक्शन जारी है। बिहार सरकार के अंचल अधिकारियों...

गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडेड पिस्टल के साथ...

गयाजी : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा संगम चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना के बाद गया पुलिस ने...

Mahua Maji Khalari Visit: क्या खलारी में रोजगार और विकास को...

Mahua Maji Khalari Visit: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी गुरुवार को एक दिन के दौरे पर खलारी पहुंचीं। उनके पहुंचने...