JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक, दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय में संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री श्रवण कुमार से जनसमस्याओं के निष्पादन एवं उनसे संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया

साथ ही नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Nitish JDU 1 22Scope News

Nitish JDU 2 1 22Scope News

नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला

नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारों के साथ उनका गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया। नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सभी का उत्साहवर्धन किया।

Nitish JDU 3 22Scope News

Nitish JDU 4 22Scope News

Nitish JDU 5 22Scope News

यह भी पढ़े : लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश कार्यालय, कई नेता रहे मौजूद

बांकीपुर उपचुनाव : RJD ने घोषित किया उम्मीदवार, महागठबंधन में बढ़ी...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त चर्चा चल रही है। इस बीच महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

Dhanbad News: धनबाद पहुंचते ही IG ने क्यों बुलाई बड़ी समीक्षा...

Dhanbad News: बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेंद्र कुमार सिन्हा सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न...

पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार,...

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के...