NEET UG 2026: OMR Sheet और स्कैन उत्तर जारी, 15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं Challenge

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की ओएमआर शीट और स्कैन उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।


NEET UG 2026 रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून को दोबारा आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा की ओएमआर शीट और अभ्यर्थियों के उत्तरों की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती दर्ज करा सकते हैं।

NEET UG 2026:15 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

एनटीए के अनुसार अभ्यर्थी 15 जुलाई तक अपने उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक उत्तर को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का गैर वापसी योग्य शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।


Key Highlights

  • एनटीए ने नीट यूजी री एग्जाम की ओएमआर शीट और स्कैन उत्तर जारी किए।

  • अभ्यर्थी 15 जुलाई तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

  • प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित।

  • 21 जून को दोबारा आयोजित हुई थी नीट यूजी परीक्षा।

  • परीक्षा के माध्यम से देशभर की करीब 1.08 लाख एमबीबीएस सीटों पर होगा प्रवेश।


NEET UG 2026:1.08 लाख एमबीबीएस सीटों के लिए अहम परीक्षा

नीट यूजी देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस समेत स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के जरिए देशभर की करीब 1.08 लाख एमबीबीएस सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी ओएमआर शीट और उत्तरों की जांच कर आवश्यक होने पर आपत्ति दर्ज कर दें।

 

घर बैठे सुनवाई, ऑनलाइन दस्तावेज और पारदर्शी फैसला, बिहार की राजस्व...

पटना : सुशासन का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब नागरिकों को न्याय पाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग न करनी पड़े। तकनीक तभी...

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...