BCCL Monsoon Coal Production: बारिश के बीच BCCL की हाई लेवल बैठक, सीएमडी ने उत्पादन और सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला

BCCL Monsoon Coal Production: मॉनसून के दौरान बिना रुकावट कोयला उत्पादन, सुरक्षित माइनिंग और समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को बस्ताकोला विकास भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के जनरल मैनेजर, विभागाध्यक्ष (HOD) और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

जल-जमाव रोकने और उत्पादन लक्ष्य पूरा करने पर विशेष जोर

बैठक में मॉनसून के दौरान खदानों में पानी भरने (जल-जमाव) की समस्या से निपटने, उत्पादन पर असर न पड़ने देने और कोयले की सप्लाई बिना रुकावट जारी रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी प्रोजेक्ट्स में जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर लें ताकि बारिश के बावजूद उत्पादन और ट्रांसपोर्टेशन का काम सुचारू रूप से चलता रहे।

BCCL Monsoon Coal Production

राजापुर कोलियरी का निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद, CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने राजापुर कोलियरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए उन्होंने जोर दिया कि उत्पादन के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे अहम होनी चाहिए।

BCCL Monsoon Coal Production 1

सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

CMD ने कहा कि बारिश के मौसम में दुर्घटना-मुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और हर खदान पर नियमित निगरानी रखी जानी चाहिए।

BCCL Monsoon Coal Production 2

अवैध माइनिंग और कोयला चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मीडिया से बात करते हुए मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, BCCL क्षेत्र में अवैध माइनिंग और कोयला चोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोयला बेल्ट के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कोशिशों को नाकाम करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CBI Cyber Fraud Raid Jamshedpur: साइबर फ्रॉड की जांच में CBI की एंट्री, जमशेदपुर में दो ठिकानों पर छापेमारी

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...